फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पोषण पखवाड़ा की रूपरेखा तय, डीएम ने घोषित किया कार्यक्रम

पोषण पखवाड़ा की रूपरेखा तय, डीएम ने घोषित किया कार्यक्रम

Fri, 08 Mar 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा की रूपरेखा तय, डीएम ने घोषित किया कार्यक्रम
श्रावस्ती। बच्चों, किशोरियों व गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शुक्रवार से स्वास्थ्य पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा विभाग सहित प्रधान आपस में सामंजस्य बनाकर इसको सफल बनाएं। यह भी ध्यान रखें कि जिले का कोई भी नवजात, किशोरी व गर्भवती इस अभियान से वंचित न रहें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



यह बातें शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा ने कैंप कार्यालय में कही। उन्होंने बताया कि शनिवार को वीएचएनडी तथा सैम/ मैम बच्चों का चिन्हांकन किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन



इसमें पुरुषों के साथ ही मातृ समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में सैम व कुपोषित बच्चों के लिए पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने, महिलाओं व बालिकाओं में एनीमिया का इलाज, 10 मार्च को वीरांगना दल की ओर से साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को गुड़ व चने का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 मार्च को स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी, कुपोषण के प्रभाव एवं इलाज की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगी। 12 मार्च को एसएसजी बैठक होगी। इसमें पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।


13 मार्च को वीरांगना दल की ओर से प्रभात फेरी, वीएचएनडी तथा सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन व 14 मार्च को रेसिपी प्रदर्शन किया जाएगा। श्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाले को प्रधान पुरस्कृत करेंगे। 15 मार्च को ममता दिवस, परामर्श सत्र पोषण, स्वास्थ्य, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल की जानकारी दी जाएगी।


16 मार्च को किसानों की ओर से गांवों व शहर में पोषण हाट, 17 को पोषण दौड़, 18 मार्च को स्थानीय साग-सब्जी, फल से बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता होगी। 19 को वीरांगना दल एवं अन्य युवा समूहों की बैठक।



20 को पोषण रैली निकाली जाएगी। 21 को पोषण रैली, 22 को ग्राम पंचायत एवं मातृ समिति की बैठक, संगोष्ठी होगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र पटना खरगौरा एवं पीएचसी हरिहरपुररानी में निरीक्षण के दौरान शिथिलता मिली यह अक्षम्य है। संबंधितों पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed