{"_id":"6ada4ca36a338e138c0648f1","slug":"1004-voters-will-cast-their-votes-for-the-teacher-election-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123995-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षक निर्वाचन के लिए 1004 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षक निर्वाचन के लिए 1004 मतदाता करेंगे मतदान
Thu, 22 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जिले में 1004 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इकौना, गिलौला, जमुनहा, सिरसिया ब्लॉक कार्यालय सभागार और भिनगा तहसील सभागार में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र मतदान कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शाहिद अहमद ने पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया और केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जानकारी दी। एडीएम ललित कुमार ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान एसडीएम प्रवीण यादव और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुमताज अहमद मौजूद रहे।