फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   10 people including health workers infected in Shravasti

कोरोना वारियर्स सहित दस लोगों में कोरोना की पुष्टि

Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
10 people including health workers infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इससे कोरोना वारियर्स भी अछूते नहीं रहे। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी सिरसिया में दो कोरोना वारियर्स सहित 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही भिनगा के सत्तीचौरा में एक, इकौना के महावीर नगर में एक, मोहल्ला कबीरनगर में एक, सिरसिया के रामपुर देवमन के मजरा तेलहार में एक, हरिहरपुररानी के भयापुरवा में एक, गिलौला के रामपुर पैंड़ा में एक व विजयपुर सिसावा में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, जिले के छह लोग स्वस्थ हुए। इनमें सिरसिया बाजार निवासी दो, गिलौला बाजार निवासी एक, भिनगा बाजार के दो व सीडीएच भिनगा में एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का सावधानी ही बचाव का एक मात्र उपाय है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। घर लौटने व समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। ऐसा न करने वाले खुद की जिंदगी से खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं, अपनों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
जिले में अब तक 24557 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 25051 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 751 लोग संक्रमित मिले। इनमें से 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है, जबकि 506 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। वहीं 608 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।

जिले में मौजूदा समय कुल 132 एक्टिव केस हैं, जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 179 पहुंच चुकी है। इनमें से 99 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 18, गिलौला में 19, भंगहा में 15, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा में 23 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed