फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   10 lakh people will be given anti-filariasis medicine

Shravasti News: 10 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरियारोधी दवा

Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
10 lakh people will be given anti-filariasis medicine
कलेक्ट्रेट सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में संकल्प लेते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी -स्रो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के दौरान जिले के करीब 10.10 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 10 से 28 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 कार्यदिवसों में जिले के 10,10,652 लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1086 टीमों को लगाया गया है। इनकी निगरानी के लिए 217 सुपरवाइजर व 16 रैपिड रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों व गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी आयुवर्ग के लोगों को दवाओं का सेवन कराया जाएगा। साथ ही कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजॉल की खुराक भी खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर सांसद रामशिरोमणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद व डॉ. इकबार अहमद मंसूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed