फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shocking fact come to fore in murder of teenager Suicide note was found on day of incident itself in lucknow

UP: किशोरी की हत्या मामले में नया मोड़, घटना वाले दिन ही मिला था सुसाइड नोट, लेकिन पुलिस ने 16 दिन दबाए रखा

Sat, 24 Jun 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jun 2023 11:04 AM IST
सार

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहने वाली किशोरी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को घटना वाले दिन ही सुसाइड नोट मिल गया था। लेकिन 16 दिन पुलिस उसे दबाए रही। अब आरोपी किशोर, मृतक किशोरी और उसके परिजनों की लिखावट का सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान कराया जाएगा।

विज्ञापन
shocking fact come to fore in murder of teenager Suicide note was found on day of incident itself in lucknow
पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहने वाली किशोरी की हत्या के मामले में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। घटना के दिन (सात जून) फोरेंसिक टीम को किशोरी के घर उसकी कॉपी से एक सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट को पुलिस ने किसी के सामने उजागर भी नहीं किया था। 
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट को जांच के लिए ले लिया था। अब किशोरी की हत्या के मामले में सुसाइड नोट किसने लिखा, किसने रखा, यह तथ्य बहुत ही अहम है। सुसाइड नोट की लिखावट इन्हीं सवालों का जवाब देगी और सुसाइड नोट से ही किशोरी की हत्या का राज भी खुलेगा।
विज्ञापन


सात जून को किशोरी का शव जब उसके घर में फंदे से लटकता मिला था, उस वक्त फोरेंसिक टीम को किशोरी के घर से एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में किशोरी ने आरोपी किशोर से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस ने किशोरी के इस सुसाइड नोट के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था। फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट को जांच के लिए कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल किशोरी के सुसाइड नोट ने पूरे केस को उलझा दिया है। सवाल उठने लगा है कि सुसाइड नोट कहां से आया? किसने लिखा? और किसने रखा?। कहीं ऐसा तो नहीं कि किशोरी ने कुछ दिन पहले सुसाइड नोट लिखा हो, पर आत्महत्या न की हो। या फिर किसी ने किशोरी की हत्या करने के बाद सुसाइड नोट लिखकर रख दिया हो।  

इस तरह के कई सुलगते सवाल सुसाइड नोट को लेकर उठ रहे हैं। पुलिस भी इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है। सुसाइड नोट को लेकर डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा गया है। 

 

आरोपी किशोर की लिखावट, किशोरी की लिखावट और उसके परिजनों की लिखावट को लेकर सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान कराए जाएंगे। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ही तय कर सकेंगे कि सुसाइड नोट किसने लिखा था।

सुलगते सवाल
1- क्या किशोरी ने खुद लिखा था सुसाइड नोट?
2- क्या किसी दूसरे ने सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था?
3- अगर किशोरी ने की थी आत्महत्या तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि कैसे हुई?
4- क्या किसी बहाने से किशोरी से सुसाइड नोट लिखवाकर की गई हत्या?
5- पुलिस ने क्यों छिपाकर रखी सुसाइड नोट की बात?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed