फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shobhan sarkar reached high court in the name of gold serach

सोने के खजाने पर संत शोभन का नया दांव

Fri, 13 Dec 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Dec 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
shobhan sarkar reached high court in the name of gold serach

शोभन सरकार ने इस बार सोना खोजने की अनुमति प्राप्त करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल कर उन्होंने फतेहपुर के आदमपुर गांव में 2500 टन सोना निकालने के लिए सर्वे करने की अनुमति देने की मांग की है।

शोभन सरकार के शिष्य ओमबाबा के मार्फत दाखिल की गई याचिका पर बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति वीके शुक्ल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई करने के बाद इसे दूसरी बेंच के समक्ष नामित करने के लिए रिलीज कर दिया।

शोभन सरकार का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को पत्र लिखकर खोदाई हेतु सर्वे की इजाजत मांगी है, मगर कोई भी उनके पत्र का जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


वह अपने खर्च पर सर्वे कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कानपुर की आईएसएम कंपनी को 78 हजार 652 रुपये जमा कर दिया। कंपनी की टीम सर्वे के लिए आ रही है।

इसके अलावा ट्रांसपोटेशन 84,400 हजार रुपए दिए हैं। इसी प्रकार से तीन लाख 35 हजार 80 रुपए उन्होंने आईआईटी कानपुर को दे दिया है। जो सर्वे के कार्य में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभन सरकार सुरक्षा आदि पर होने वाले खर्च को भी वहन करने के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश नारायण शर्मा और चंदन शर्मा उनकी ओर से याचिका पर बहस करेंगे। बाबा का कहना है कि जिला प्रशासन सोना खोजने के कार्य में रोड़े अटका रहा है।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शोभन सरकार ने उन्नाव के डोडियाखेड़ा में हजारों टन सोना दबा होने का दावा किया था।

उनकी मांग पर पुरातत्च विभाग ने डोडिया खेड़ा में खोदाई भी करवाई मगर सोना नहीं निकला। शोभन सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए अब मुख्य न्यायाधीश नई बेंच नामित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed