{"_id":"ae245f9c-d52c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shivpal-comment-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश को जख्मी करने आ रहे हैं मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश को जख्मी करने आ रहे हैं मोदी'
मेरठ/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कहना है कि नरेंद्र मोदी गुजरात को जख्मी करने के बाद देश को जख्मी करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला सहकारी बैंक में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में शिवपाल ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा और मोदी के असली चेहरे को पहचानती है।
शिवपाल ने कांग्रेस और भाजपा को देश की सौतन बताया और कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही तीसरे मोर्चे का गठन होगा। हालांकि यह किसके नेतृत्व में बनेगा, इसका फैसला मुलायम सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन
यूपी में बिजली आपूर्ति के बारे में उन्होंने कहा कि सपा इस मामले में बेहद गंभीर है। पिछली सरकार में सपा ने इसमें सुधार के प्रयास शुरू किये थे, लेकिन बसपा सरकार ने उन योजनाओं को खत्म कर दिया। अब फिर से प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
सड़कों की दुर्दशा को नकारते हुए शिवपाल ने कहा कि काम तेजी से हो रहा है। सिंचाई विभाग के कार्यों को उन्होंने धन की कमी के कारण लंबित होना बताया।
यूपी में अपराध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद अपराधों में कमी आई है। अब अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं है, बड़े अपराधी लगातार जेल जा रहे हैं।