फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shashank shekhar was working without documents

बिना दस्तावेजों के नौकरी कर रहे थे शशांक शेखर?

Wed, 19 Dec 2012 09:55 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 09:55 AM IST
विज्ञापन
shashank shekhar was working without documents

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह की नियुक्ति से संबंधित कोई दस्तावेज सरकारी विभागों के पास नहीं है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने नागरिक उड्डयन विभाग और नियुक्ति विभाग से सूचना के अधिकारी नियम के तहत अभिलेखों की मांग की तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन


बताया गया कि उनसे संबंधित कोई दस्तावेज विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। अब सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कुमार दीक्षित ने नियुक्ति विभाग और नागरिक उड्डयन निदेशालय से शशांक शेखर सिंह की जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यताओं, तकनीकी योग्यताओं और उनकी प्रथम नियुक्ति से अंत तक की चरित्र पंजिका जैसी कई जानकारियां मांगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 16 मई, 2012 को बताया कि इनमें से कोई भी सूचना निदेशालय में उपलब्ध नहीं है। वहीं 19 अप्रैल, 1990 का विशेष सचिव कार्मिक और नियुक्ति का एक शासकीय अभिलेख भी सामने आया है जिसमें लिखा है, ‘कैप्टन शशांक शेखर सिंह से अभी तक उनका बायोडाटा और चरित्र पंजिका हासिल नहीं हुई है। उन्हें कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है।’ इसी आधार पर सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed