{"_id":"fa2f7f22-9c36-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shankar-gutkha-factory-raided-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में शंकर गुटखा कारखाने पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में शंकर गुटखा कारखाने पर छापा
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाले पर प्रतिबंध लागू होने के बाद प्रशासन ने गुटखा बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है और इस काम में कई टीमें लगायी है।
विज्ञापन
इसी कड़ी के तहत बुधवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन(एफडीए) की टीम ने आगरा के जेल रोड पर स्थित शंकर गुटखा कारखाने पर छापा मारा। छापेमारी की सूचना मिलते ही शहर के अन्य गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गौर हो कि उच्चतम न्यायालय से फिलहाल कोई आदेश न मिलने पर राज्य सरकर ने गुटखे पर रोक की अधिसूचना प्रभावी रखने का फैसला किया है।
एफडीए टीम के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में गुटखा पूरी तरह से बैन करवाया जाएगा। अब छापेमारी की कार्रवाई शुरू हो गयी है और धीरे-धीरे गुटखा और पान मसाला बिकना बंद हो जायेगा। आज से छापेमारी की कार्रवाई में तेजी की जा रही है और नगर निगम की पांच टीमें पहले से काम कर रही हैं। शीघ्र ही कुछ और टीमें बढ़ाईं जायेंगी।
विज्ञापन
(और जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)