फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Zip President is of the party, he cannot be divided into any camp: Satendra

जिपं अध्यक्ष पार्टी की, उसे किसी खेमे में नहीं बांटा जा सकता : सतेंद्र

Fri, 09 Aug 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Zip President is of the party, he cannot be divided into any camp: Satendra
शामली पार्टी कार्यालय पर  आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक में बोलते श्रेत्रिय अध्यक्ष सतेंद्र स
शामली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने जिला पंचायत में में चल रही उठापटक को लेकर कहा कि शामली की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर पार्टी की समर्थित प्रत्याशी हैं। उन्हें भाजपा ने निर्वाचित कराया था, उन्हें किसी खेमे में नहीं बांटा जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगरपालिका में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में विपक्ष पर षड्यंत्र के तहत जनता को संविधान के खतरे का झूठ फैलाकर वोटों के ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। कहा कि इस वजह से उत्तर प्रदेश में पार्टी लक्ष्य से पीछे रह गई।
विज्ञापन

बताया कि पार्टी द्वारा आगामी 11 से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक पार्टी के पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उप्र में भाजपा की हार के सवाल पर उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी शिद्दत से चुनाव लड़ा। सांसद प्रदीप चौधरी 2019 में कैराना से जीते। पांच वर्ष उन्होंने जनता की सेवा की, लेकिन हाल में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष के यदि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर बनी तो संविधान खतरे में होगा, इस झूठ का सहारा लेकर कुछ लोगों के मन में भय पैदा किया और वोटों को बांटने का काम किया, इस कारण पार्टी उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से पीछे रह गई।
पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार हैं, परिवार में यदि कोई छोटा-मोटा विवाद होगा तो उसे बैठकर सुलझा लेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रही हैं। वह पूरी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दो दिन पूर्व गांव डुंडूखेड़ा में हुई महापंचायत के बारे में उन्होंने कहा इसके बारे में उन्होंने न तो ज्यादा सुना न ही गौर किया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल आदि मौजूद रहे।

घर-घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान
शामली। पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा भाजपा के विकास व भय मुक्त शासन के सामने विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में जुटने का आह्वान किया।
पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है तथा जन कल्याण में विश्वास रखती है इसलिए सदैव जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर ही कार्य करती है और आम आदमी तक उसका लाभ पहुंचाती है ।

जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अवसर है जिसके द्वारा हम पार्टी में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के साथ-साथ अपने देशभक्ति का भी परिचय दे सकेंगे ।

बैठक में पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, सत्येंद्र तोमर, हरवीर मलिक, रंधावा मलिक, पुनीत द्विवेदी ,पंकज राणा, राजेंद्र मादलपुर, रूबी चौधरी, रवि गोयल ,राजन बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed