फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youths took school vehicle driver in car, kidnapping suspected

Shamli News: स्कूल वाहन चालक को कार में ले गए युवक, अपहरण की आशंका

Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youths took school vehicle driver in car, kidnapping suspected
कैराना। शामली बाईपास फ्लाईओवर के पास एक निजी स्कूल में कार्यरत स्कूल वैन चालक इस्तकार को मंगलवार को दोपहर अज्ञात युवक एक बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए। कई घंटे बाद भी चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे अपहरण की आशंका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव भूरा निवासी 36 वर्षीय इस्तकार शामली बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों की वैन चलाने का कार्य कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वैन से बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस स्कूल लौट रहा था। फ्लाईओवर के पास वह स्कूल वैन को सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो के पास ले गया और उसमें बैठ गया। पीछे से स्कूल की एक और वैन आ रही थी। उसमें सवार चालक बिट्टू के अनुसार बोलेरो में सवार युवकों ने उसे रुकवाकर इस्तकार की वैन की चाबी उसे दे दी और बोलेरो को लेकर शामली की ओर निकल गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद एक कांस्टेबल ने बताया कि उसने तीनों गाड़ियों को एक साथ खड़ा देखा और कारण पूछा तो बोलेरो सवार युवकों ने बताया कि वे ऐसे ही रुके हैं। इस दौरान बोलेरो में बैठा इस्तकार चुप रहा। काफी देर तक इस्तकार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने और उसका मोबाइल बंद आने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक सफेद बोलेरो शामली की ओर जाती हुई दिखाई दी।इस्तकार के भाई इंतजार ने बताया कि करीब 13 दिन पहले उसके भाई की पत्नी मायके बापौली अपने मायके ससुराल चली गई थी, जहां से भी जानकारी ली गई, लेकिन इस्तकार का कोई पता नहीं चला। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि युवक की तलाश जारी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed