फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth waved weapons in Kakanagar, people got scared

Shamli News: काकानगर में युवकों ने हथियार लहराये, लोग सहमे

Mon, 29 Jan 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth waved weapons in Kakanagar, people got scared
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में 10-12 युवकों ने हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और बेल्ट लहराने पर मोहल्लेवासी सहम गए। इस दौरान उन्होंने एक युवक से मारपीट की। बताया गया है इस दौरान किसी ने मोबाइल से युवकों के हथियार लहराने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई गई है। 10-12 युवक हाथों में बेल्ट, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर मोहल्ला काका नगर में पहुंचे। बताया गया कि इस दौरान उन युवकों ने वहां पर एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान युवकों ने गलियों में हथियार लहराए, जिसे देखकर मोहल्लेवासी सहम गए। कुछ लोगों ने युवकों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से हथियार लहराने वाले युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया यह मामला जानकारी में आया है, लेकिन किस युवक से मारपीट की गई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और न ही इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर दी है। वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed