फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth show their strength in race competition

दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth show their strength in race competition
कैराना के गांव भूरा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत करते भारतीय किसान यूनियन - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। रविवार को गांव भूरा में जंधेड़ी रोड पर भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा 5000 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद सहित आस पास के जनपद बागपत, मुज्जफरनगर, मेरठ के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष संदीप फौजी ने किया।
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में प्रिंस निवासी गांव झाड़वन जनपद सहारनपुर ने प्रथम स्थान, मिंटू निवासी जनपद बागपत ने दूसरा स्थान और विकास निवासी शामली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में जनपद सहारनपुर के गांव झाड़वन निवासी प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिलशाद निवासी शामली ने दूसरा और रोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को भाकियू तोमर द्वारा शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाकियू महानगर अध्यक्ष श्याम लाल, अनुज चौहान, महावीर सिंह, नारायण सिंह, धीरू सिंह, ओमकार सिंह, डॉक्टर राजबीर, विक्रम, अहसान, अकरम, रविंद्र, अनिकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed