फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Youth should build hypocrisy free nation'

‘पाखंड मुक्त राष्ट्र का निर्माण करें युवा’

Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
'Youth should build hypocrisy free nation'
थानाभवन। आर्य समाज मंदिर में आयोजित ऋषि बोधोत्सव पर महर्षि दयानंद के सिद्धांतों, आदर्शों और उपदेशों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि युवा शक्ति अंधविश्वास, पाखंड से मुक्त राष्ट्र का निर्माण करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ का शुभारंभ हुआ। ओम ध्वजारोहण के बाद हुई सभा में वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद के बताए मार्ग पर चले, तभी बुराइयों का उन्मूलन संभव है। महापुरुषों के चित्र और वैदिक साहित्य घरों में लाएं, ताकि संतान को सदाचरण की प्रेरक ऊर्जा मिले। बुजुर्ग माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। भारत की बेटियां चरित्रवान बनेगी तो परिवार संस्कारयुक्त और बच्चे देशभक्त बनेंगे। भजनोपदेशक पंडित कल्याण वैदिक ने प्रेरक भजनों के द्वारा जीवन में यज्ञ, योग और वैदिक ज्ञान की महत्ता बताई।
विज्ञापन

भजनोपदेशक राजवीर आर्य ने कहा कि आजादी के आंदोलन में महर्षि ने स्वराज का बिगुल फूंका था। यज्ञ में उमेश चंद गोयल और शेखर दत्त यज्ञमान रहे। महिलाओं को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने वैदिक साहित्य वितरित किया। आनंद पाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, सतीश आर्य, विमल, देवदत्त आर्य, विवेक गोयल ने विचार रखे। मौके पर ओमवीर आर्य, नरपत आर्य, अमित, हरवीर, सहदेव, राकेश आर्य, पूरण सैनी, दुष्यंत आर्य, रजनीश प्रधान, अमित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed