फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth should agitate by staying within the ambit of the constitution

संविधान के दायरे में रहकर आंदोलन करें युवा

Wed, 22 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth should agitate by staying within the ambit of the constitution
फोटो
विज्ञापन

28 जून को होने वाली युवा पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। 28 जून को जिले में होने वाली युवा पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहा आंदोलन संवैधानिक तरीके से चलाएं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का रालोद कतई समर्थन नहीं करती है।

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि 28 जून को क्षेत्र के गांव काबड़ौत में युवा पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत सिंह पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से युवा पंचायत का सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी, कृषि कानून और अब अग्निपथ योजना शुरू कर किसानों, युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि देश में युवाओं की लड़ाई के लिए जयंत सिंह आगे आए हैं। युवाओं को संवैधानिक दायरे में रहकर आंदोलन करना है। शांतिपूर्वक आंदोलन करने से ही सफलता मिलेगी। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रामकुमार वर्मा, रिशीराज राझड, सुरेंद्र गंदेवडा, उमेश पंवार, डॉ. मुबारक अली, हरेंद्र ताना, राजू माजरा, पप्पू, ललित चैधरी, सर्वेश सिंभालका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed