फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth sets himself on fire in front of police station after girlfriend refuses to marry him

Shamli News: प्रेमिका के शादी से इंकार पर युवक ने थाने के सामने खुद को आग लगाई

Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth sets himself on fire in front of police station after girlfriend refuses to marry him
शामली महिला थाने के सामने आग लगा कर आत्म हत्या का प्रयास करते की आग बुझाते लोग
शामली। प्रेमिका के शादी से इंकार करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी से क्षुब्ध हुए युवक ने सोमवार को महिला थाने के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। आग से घिरे युवक ने महिला थाने की तरफ दौड़ लगाई तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी ने लोगों की सहायता से किसी तरह युवक में लगी आग को बुझाया और उसे अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी युवक विनय की शामली निवासी एक विधवा महिला के साथ दोस्ती हो गई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक भी महिला के मकान के सामने किराये पर रहने लगा। दोनों के बीच शादी की रजामंदी भी हो गई। एक वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग में पिछले कुछ दिनों से महिला ने विनय से मिलने से इंकार कर दिया। यहां तक कि उस पर कर्जा होने की बात कहते हुए शादी करने से भी मना कर दिया। युवक ने महिला थाने में शिकायत कर शादी कराने की मांग की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। अब महिला ने उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे दी। इससे क्षुब्ध हुआ युवक सोमवार को महिला थाने पर पहुंचा और वहां अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली।
विज्ञापन

युवक को आग से घिर देख थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लोगों व मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के साथ किसी तरह युवक में लगी आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में युवक को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डा. अनुपम सक्सेना ने बताया कि आग लगने से युवक 80 प्रतिशत झुलस गया है। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की गई। एसडीएम विनय कुमार सिंह भदौरिया ने झुलसे युवक के बयान दर्ज किए। जिसके बाद गंभीर झुलसे युवक को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने महिला थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया है। कर्ज के कारण विधवा ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके कारण आत्मदाह के प्रयास की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल झुलसे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
-अभिषेक, एसपी शामली

शामली महिला थाने के सामने आग लगा कर आत्म हत्या का  प्रयास करते की आग बुझाते लोग

शामली महिला थाने के सामने आग लगा कर आत्म हत्या का प्रयास करते की आग बुझाते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed