{"_id":"63066ee120d61d39845736ac","slug":"youth-s-body-was-found-lying-on-the-roadside-shamli-news-mrt6023363164","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। थाना क्षेत्र में कांधला रोड पर बुधवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
कांधला रोड पर सोफे की दुकान के बाहर सुबह करीब नौ बजे सड़क किनारे 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची तथा शनाख्त कराने का प्रयास किया। इसकी शनाख्त ताहिर निवासी गांव हरड़ थानाभवन के रूप में हुई। इसकी जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई इसरार ने बताया कि उसके भाई की शादी कांधला थाना क्षेत्र के गांव सल्फा में हुई थी। करीब एक साल पहले उसका भाई ससुराल में रहने लगा था।
आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके भाई का थानाभवन स्थित 200 गज के प्लॉट को बिकवा दिया था। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया था। उसका भाई अपनी पत्नी के साथ कई महीने से कांधला में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।