फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth recruited in army arrested on fake certificates

फर्जी प्रमाण पत्रों पर सेना में भर्ती युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth recruited in army arrested on fake certificates
फर्जी प्रमाण पत्रों पर सेना में भर्ती युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। बाबरी पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों पर सेना में तीन साल पहले भर्ती हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी युवक सेना में 2019 में भर्ती हुआ था।
विपुल पुत्र सुरेशचंद्र जाटव निवासी गांव जलालपुर थाना आदर्श मंडी शामली 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। युवक के भर्ती होने के बाद सेेना से उसकी जांच थाना बाबरी को मिली थी। युवक की जांच सुमित पुत्र राजपाल राजपूत निवासी गांव कैड़ी के पते पर थाना बाबरी को मिली थी। बाबरी पुलिस ने गांव कैड़ी में सुमित के घर पहुंची तो पुलिस को सुमित अपने घर पर ही मिला, जिससे सुमित के परिजनों में इस बात को लेकर खलबली मच गई कि सुमित के प्रमाण पत्रों पर कोई दूसरा युवक नौकरी कर रहा है। सुमित ने इस मामले में तहरीर देकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाबरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। बाबरी पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि दूसरे युवक के फर्जी कागजों पर सोना भर्ती होने वाला युवक विपुल अपने गांव जलालपुर आया हुआ है। बाबरी पुलिस ने रविवार रात को युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक ने बताया की वह सुमित पुत्र राजपाल निवासी गांव सिक्का की मार्कशीट पर भर्ती और सुमित पुत्र राजपाल निवासी कैड़ी के पते व जाति सामान्य के आधार पर सेना भर्ती हुआ था। सुमित पुत्र राजपाल निवासी कैड़ी के परिजनों ने इस मामले की 2022 में एसपी को भी शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्जी कागजों पर सेना में भर्ती आरोपी युवक विपुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की वर्तमान 20 ग्रेनेडेट ग्वालियर रेजीमेंट आर्मी में आरक्षी पद पर तैनाती चल रही थी। वह पांच नवंबर को गांव में एक माह की छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed