{"_id":"6a19e17cf77832f4330bad0a","slug":"youth-made-a-reel-and-posted-it-on-social-media-instagram-for-water-shamli-news-c-26-1-sal1002-166485-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पानी के लिए युवाओं ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पानी के लिए युवाओं ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट की
विज्ञापन
सुन्ना गांव के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम। वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के गांव सुन्ना में खराब पड़े सरकारी हैंडपंप ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। पेयजल संकट से परेशान गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट की और इसके माध्यम से प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग उठाई ।
युवाओं का कहना है कि गांव में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
युवाओं का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीण मिंटू ने बताया कि गांव में लगभग सभी सरकारी नल खराब पड़े हुए हैं। केवल एक-दो नल ही चालू हैं, लेकिन उनका पानी पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी के कारण गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
मोहित ने बताया कि गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं और जो दो-तीन नल चालू हैं, उनमें भी शुद्ध पानी नहीं आ रहा है। दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
अक्षय ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
दीपक ने बताया कि गांव में पीने योग्य पानी की भारी कमी है, जिससे गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए युवाओं ने सोशल मीडिया को अपनी आवाज बनाने का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों और युवाओं ने जिलाधिकारी से गांव में खराब पड़े सभी हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।