फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth jumped from Yamuna bridge, police rescued

यमुना पुल से युवक ने छलांग लगाई, पुलिस ने बचाया

Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from Yamuna bridge, police rescued
कैराना। शुक्रवार शाम एक युवक ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। एक बच्चे द्वारा शोर मचाने पर यमुना पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रस्सी डालकर युवक को बचा लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब साढे़ सात बजे की है। एक बच्चे ने यमुना पुल चौकी पर आकर सूचना दी कि एक युवक ने यमुना पुल की रेलिंग पर खड़े होकर अभी अभी छलांग लगाई है। पुल पर तैनात सिपाही पीयूष चौधरी ने तुरंत सूझ बूझ दिखाई। उसने एक रस्सा नीचे यमुना में डाला। जिसे युवक ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे यमुना से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

युवक ने अपना नाम आसिफ निवासी कैराना बताया। युवक द्वारा बताए गए नाम पते पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवा लिया। पुलिस के अनुसार युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है जिसका उपचार चल रहा है। बाद में परिजन युवक को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed