फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth going to give Idi dies in road accident in Baraut

ईदी देने जा रहे युवक की बड़ौत में सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth going to give Idi dies in road accident in Baraut
कैराना। कस्बा निवासी युवक की बड़ौत में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

खुरगान रोड निवासी सालिम का 20 वर्षीय पुत्र तासिम उर्फ भूरा इमाम गेट के निकट अहसान की नाई की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर अहसान ने तासिम को बाइक पर अपने बेटे शाह आलम के साथ बागपत निवासी अपनी बहन की ईदी देने के लिए भेजा था। बाइक तासिम चला रहा था। जैसे ही दोनों युवक बागपत चौराहे पर पहुंचे। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके गए एक डंफर के नीचे उनकी बाइक घुस गई। जिसके बाद तासिम उर्फ भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद दोनों युवकों के परिजन बागपत पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल तासिम उर्फ भूरा को लेकर पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाह आलम को भी चोट आई है। बताया गया है कि मृतक तीन भाईयों व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक के ताऊ दीन मोहम्मद ने बताया कि मृतक के पिता सालिम की 8 महीने पहले मौत हो गई थी। उनके द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराए शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तासिम के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed