फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth from Shamli are spreading the message of yoga as far as foreign lands.

Shamli News: शामली के युवा विदेशों तक फैला रहे योग का संदेश

Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth from Shamli are spreading the message of yoga as far as foreign lands.
चीन में योग सिखाते गांव कुड़ाना के सुभाष मलिक। स्वंय
शामली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शामली के युवा योग की शिक्षा देकर लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के गांव कुड़ाना के कई युवा आज वियतनाम, चीन, फिलीपींस सहित विभिन्न देशों में योग संस्थानों में योग गुरु के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं शामली के योग प्रशिक्षक भी लगातार चर्चा में है।
गांव कुड़ाना के धर्मेंद्र मलिक पुत्र जगबीर सिंह ने दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से योग की शिक्षा प्राप्त कर वर्ष 2000 में चीन के शंघाई शहर स्थित एक योग संस्थान में योग शिक्षक के रूप में कार्य शुरू किया। वर्तमान में वे शंघाई में अपना प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे हैं। धर्मेंद्र मलिक ने अपने गांव के अन्य युवाओं को भी योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद गांव के कई युवाओं ने हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और दिल्ली से योग की शिक्षा प्राप्त कर चीन, वियतनाम, फिलीपींस सहित दिल्ली और मुंबई में योग प्रशिक्षण देना शुरू किया।
विज्ञापन

गांव के राहुल मलिक पिछले 17 वर्षों से शंघाई में योग शिक्षा दे रहे हैं। सुभाष मलिक और विकास मलिक दोनों भाई चीन के लीजो शहर में आठ वर्षों से योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। विकास मलिक, रोहित मलिक, मोहित, अक्षय मलिक सहित कई योग प्रशिक्षक ग्वांगझोउ और अन्य शहरों में योग को लोकप्रिय बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम के शहर ची मिन्ह में अमन पिछले तीन वर्षों से और फिलीपींस में हर्ष योग शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई में भी कुड़ाना गांव के कई युवा योग प्रशिक्षण देकर लोगों को योग से जोड़ रहे हैं, जिनमें अमित मलिक, उपेंद्र मलिक, मनोज, भगत सिंह, वीरेंद्र और नीटू आदि शामिल हैं।

चीन में योग सिखाते गांव कुड़ाना के सुभाष मलिक। स्वंय

चीन में योग सिखाते गांव कुड़ाना के सुभाष मलिक। स्वंय

चीन में योग सिखाते गांव कुड़ाना के सुभाष मलिक। स्वंय

चीन में योग सिखाते गांव कुड़ाना के सुभाष मलिक। स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed