फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth drowned while taking bath in canal, search continues

Shamli News: नहर में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

Fri, 04 Aug 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while taking bath in canal, search continues
कांधला युमना नदी में डूबे युवको की तलाश करते गोताखोर
ऐरटी से पांच युवकों के साथ खंदरावली के निकट नहर में नहाने आया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव खंद्रावली पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए छह युवकों में से एक युवक पानी में डूब गया। युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक नहर में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली की सीमा से सटे गांव ऐरटी निवासी 22 वर्षीय बादल उर्फ गोलू अपने अन्य पांच साथियों के साथ खंद्रावली के दुर्गा मंदिर के समीप पूर्वी यमुना नहर घाट पर नहाने के लिए आया था। नहर में नहाने उतरे दोस्तों में से गोलू नहर तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में बहता चला गया। दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर युवक की तलाश की।
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक के साथियों ने परिजनों के साथ पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया घटना को लेकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है। युवक के डूबने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म दिन पर दोस्तों संग नहर पटरी पर घूमने गया था बादल

कांधला। परिजनों ने बताया बादल उर्फ गोली का बृहस्पतिवार को जन्म दिन था। शाम को वह अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए नहर पटरी पर घूमने गया था। गर्मी ज्यादा अधिक होने के कारण दोस्तों ने नहर में नहाने की जिद की तो वह उनके साथ नहर में स्नान करने लगा और पानी में डूब गया। जन्म दिन के दिन हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। उधर, सीओ अमरदीप मौर्य के साथ तहसीलदार गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। परिवार में बादल चार भाई बहन है। बादल सबसे बड़ा है। इससे छोटा भाई व दो बहन है।

कांधला युमना नदी में डूबे युवको की तलाश करते गोताखोर

कांधला युमना नदी में डूबे युवको की तलाश करते गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed