फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies during treatment of dengue in Panipat

पानीपत में डेंगू से उपचार के दौरान युवक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment of dengue in Panipat
कैराना। डेंगू के चलते 20 वर्षीय युवक की पानीपत के प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी 20 वर्षीय शोएब पानीपत में फर्नीचर बनाने का काम करता था। पिछले तीन-चार दिन से उसको बुखार आया गया था। रविवार को उसके साथी शोएब को कैराना में घर लेकर आ गए। परिजन उसको शामली एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले गए। जहां पर उसकी प्लेटलेट्स बहुत कम होने के कारण डॉक्टर ने उसे पानीपत रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर पानीपत में उपचार के दौरान शोएब की मौत हो गई। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि कैराना में युवक की मौत की जानकारी नहीं है। मंगलवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed