फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies during treatment due to ill health

Shamli News: तबीयत खराब होने पर उपचार के दौरान युवक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment due to ill health
कैराना। दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन पानीपत ले गए जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। शाम के समय युवक के शव को उनके घर पर लाया गया। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का पिता बार बार बेहोश हो रहा था। आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी किसान नवरत्न के 20 वर्षीय इकलौते बेटे कार्तिक की दो दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे पहले शामली ले गए। शामली में डाॅक्टरों द्वारा जवाब देने पर परिजन पानीपत प्राइवेट हास्पिटल ले गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि कार्तिक की दिल की धड़कन कम होती जा रही थी। मंगलवार सुबह परिजन कार्तिक को पानीपत से दिल्ली हाॅस्पिटल में लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शाम के समय कार्तिक के शव को उनके आवास पर लाया गया। इकलौते बेटे की मौत पर पिता नवरत्न बार बार बेहोश हो रहा था। कार्तिक की दोनों बहनों व मां का भी रो-रो कर बुरा हाल था। युवक की मौत पर मोहल्ले में भी शोक छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed