फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor-trolley collision
कैराना। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैराना नगर के मोहल्ला रेतेवाला निवासी अब्दुल गफ्फार का पुत्र शोएब (18) पानीपत में कपड़े की फेरी लगाने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे शोएब और उसका दोस्त मुस्तकीम मोहल्ला छड़ियान की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर का पहिया शोएब के सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्तकीम को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शोएब के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शोएब के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शोएब के पिता अब्दुल गफ्फार की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed