फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies after being crushed under tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed under tractor
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कस्बा एलम निवासी जनार्दन का 20 वर्षीय पुत्र शिवम आसपास क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करता है। शिवम सोमवार को ट्रैक्टर लेकर कस्बे के ही एक किसान का खेत जोतने के लिए गया था। शिवम ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर ककड़ीपुर मोड़ के निकट पहुंचा। वह गहरे खेत में ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दब गया। शोर सुनकर मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इस पर एलम चौकी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चौकी प्रभारी एसआई अंकुर चौधरी का कहना है कि ककड़ीपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर पलट जाने से शिवम की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम की मौत से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed