फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth and students did not like the general budget

Shamli News: युवाओं व छात्रों को रास नहीं आया आम बजट

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Youth and students did not like the general budget
आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।
शामली। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के आम बजट से युवा व छात्र खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इस बजट को अपने हित में नहीं बताया। उनका कहना है कि बजट में छात्रों व युवाओं का ध्यान नहीं रखा गया। छात्रों की शिक्षा व युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। यह सरकार उनके भविष्य की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार है छात्र विरोधी
केंद्र सरकार ने बजट में उनके हित में कुछ नहीं है। सरकार का यह बजट सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है। सरकार छात्र हित में कार्य करती तो उनकी शिक्षा को बढ़ावा देती और नए कॉलेज खोलने के लिए बजट जारी करती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। -अक्षय।
विज्ञापन

शिक्षा होनी चाहिए सस्ती
आम बजट में शिक्षा को सस्ती करना चाहिए था, क्योंकि शिक्षा अब व्यापार बन चुका है और शिक्षा पर लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिससे गरीब घर का बच्चा अच्छे कॉलेज में दाखिला तक नहीं ले पाता है। उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है।-सत्यम।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम बजट से युवा नहीं है खुश
युवा आम बजट से खुश नहीं है, क्योंकि बजट में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की तरफ तक चर्चा नहीं की गई है। आज युवा बेरोजगार घूम रहा है, लेकिन उनको रोजगार तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में युवाओं को पढ़-लिखकर रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। उनको मजदूरी तक करनी पड़ रही है।-नेहा।

बजट में नहीं कुछ खास
आम बजट में कुछ भी खास नहीं है। उम्मीद थी कि बजट में सरकार छात्रों को सस्ती शिक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक तरफ तो सरकार युवाओं को शिक्षा की तरफ ध्यान देने की बात कहती है और दूसरी तरफ शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है।-मुस्कान।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

आम बजट से संबंधित छात्रों के फोटो अक्षय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed