{"_id":"5a47d0084f1c1b86698c49d7","slug":"youngsters-showing-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में दम दिखा रहे जनपद के युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में दम दिखा रहे जनपद के युवा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विनीत पंवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद के युवा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। खेल चाहे क्रिकेट हो या फिर कबड्डी़ सभी में दबदबा है। वहीं, निशानेबाजी और पहलवानी में भी छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ते हुए खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खेलों में क्षेत्र के युवा प्रतिभाग करते हुए अपना अपना वर्चस्व दिखा रहे हैं और क्षेत्र का नाम स्टेट और नेशनल लेवल तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रो कब़ड्डी में दिल्ली टीम के लिए शामली के गांव हसनपुर निवासी विपिन मलिक को छह लाख रुपये में खरीदा गया। विपिन मलिक के पिता बिजेंद्र मलिक एक साधारण किसान हैं, जिसकी प्रारंभिक शिक्षा 10 वीं तक जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ से की। वह 11 वीं कक्षा से कबड्डी से जुड़ा था। गांव में दोस्तों के साथ खेलते खेलते उसने कबड्डी में अपना भविष्य चमकाने को कडी़ मेहनत प्रारंभ की। इसके बाद जूनियर नॉर्थ जोन कबड्डी़ प्रतियोगिता चंडीगढ़ में कांस्य पदक जीता, जिसके बाद जनवरी माह में लखनऊ में प्रो कबड्डी़ टीम में चयनित होने के लिए ट्रायल दिया था। वहां से वह एक महीने के लिए मुंबई में आयोजित कैंप में शामिल रहा। वहीं, से विपिन का नाम कबड्डी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुआ, जिनको प्रो कबड्डी़ के लिए जाना था। इसके बाद विपिन मलिक को दिल्ली दबंग टीम के लिए छह लाख रुपये में खरीदा गया।
अरविंद दथेडा़ का हुआ पटना पाइरेट्स में चयन
चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा़ के अरविंद को भी प्रो कबड्डी सीजन पांच में चयन हुआ, जिसको पटना पाइरेट्स की टीम के लिए छह लाख रुपये में खरीदा गया। अरविंद ने बताया कि वह करीब तीन साल से गाजियाबाद स्थित मेजर एसआर धनकड़ स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सोनू के निर्देशन, में कबड्डी़ का अभ्यास किया था। वह 10 वीं की पढ़ाई करने के बाद ही कबड्डी़ खेलने लगा था। वर्ष 2016 में उसने स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम की तरफ से हरिद्वार में हुई नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मार्च माह में प्रो कबड्डी़ के लिए दिल्ली में ट्रायल दिया। गुजरात के गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया में सात दिवसीय कैंप में हिस्सा लिया। एक महीने के लिए मुंबई में आयोजित कैंप में शामिल रहा। वहीं, प्रो कबड्डी़ के लिए खिलाड़ियों की नीलामी वाली सूची में अरविंद का नाम शामिल हुआ। जिसमें पटना पाइरेट्स टीम ने उसे छह लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
कुश्ती में अनुज ने नेशनल यूथ गेम में दिखाया था दम
अनुज कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी पिंडोरा पिछले तीने वर्षों से शहर के माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अनुज को कक्षा 8 से ही पहलवानी का शौक छा गया था। इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई देहरादून में हुई नेशनल कुश्ती यूथ गेम्स में प्रतिभाग करते हुए 58 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया था। वह कुश्ती कोच प्रदीप कुमार और गुरु जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहा है। पहलवान अनुज अभी कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा है। उनका कहना है कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए देश के लिए कुश्ती लड़कर जनपद व देश का नाम रोशन करना है।
- क्रिकेट में भी पीछे नहीं रहा जिला
जनपद के छोरे क्रिकेट की जमीन पर भी कमाल दिखाने में पीछे नहीं रहे हैं। गांव भैंसवाल निवासी किसान उधम सिंह के पुत्र विनीत पंवार का यूपी रणजी टीम में अंडर 16 में चयन हुआ। जिसकी प्रारंभिक शिक्षा शामली में हुई थी। जिसके बाद वह मेरठ स्थित सीजेडीएवी स्कूल से 10 वी और करण पब्लिक स्कूल से 12 वीं शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद वह मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लेकर क्रिकेट के गुर सीखे। विनीत का चयन सीधे हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में चयन हुआ था। उन्होंने विश्वविद्यालय की विज्जी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम चमकाया था। जिन्होंने वर्ष 2016-17 में अंडर 19 में चयन होने पर इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में खेला और कोच राहुल द्रविड़ के साथ क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। यूपी रणजी टीम में चयनित होने के बाद खिलाडी़ ने 24 अक्तूबर को लखनऊ में हुए मैच के दौरान महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 ओवर में 38 रन बनाए थे। वहीं, नवंबर माह में दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए मैच में भी प्रतिभाग किया।
निशानेबाजी में साधा अचूक निशाना
शहर की सोनल तोमर और वृतिका चौहान अपने सटीक निशाने लगाकर क्षेत्र का नाम स्टेट और नेशनल लेवल पर चमका रही है। दोनों ही निशानेबाज एयर रायफल की स्टेट मेडलिस्ट है। वृतिका चौहान इसी वर्ष यूनिवर्सिटी खेलने के बाद अमृतसर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहीं, सोनल हाल में त्रिवेंद्रम केरल में चल रही नेशनल कंपीटिशन में खेलकर आई है। वह जनवरी में इंटरनेशनल स्क्वायड की ट्रायल देगी। दोनों ही छात्राओं का स्टेट की टीम में गोल्ड हैं। छात्राएं पिछले तीन वर्षों से शामली रायफल क्लब पर प्रशिक्षण ले रही हैं। सोनल अभी बीएड कर रही है। जबकि वृतिका आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन