{"_id":"67be13601bafa03f360e31bd","slug":"young-men-and-women-found-in-suspicious-circumstances-in-a-hotel-uproar-shamli-news-c-26-1-smrt1048-137609-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: होटल में संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवतियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: होटल में संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवतियां, हंगामा
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शहर के एक होटल में युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में मिलने पर हंगामा हुआ। दो युवतियों को तलाशते हुए परिजन होटल पहुंच गए। परिजनों ने उनके साथ मिले युवकों की पिटाई की। इस दौरान लोगों की मौके पर भीड़ लगी रही।
मंगलवार शाम को अलग-अलग घर से किसी काम से निकलीं दो युवतियां जब काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान उन्हें एक होटल में जाने के बारे में जानकारी मिली।
परिजन होटल में पहुंचे तो संचालक ने वहां युवतियों के होने से मना कर दिया, लेकिन जब उन्होंने कमरे चैक किए तो वहां पर दोनों युवतियां व दो युवक मिले। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। इसके बाद अन्य कमरों से भी कई जोड़े निकलकर भाग गए। दोनों युवतियों को घर भेज दिया जबकि युवकों की मौके पर पिटाई की गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिस होटल में युवतियों के मिलने की बात बताई गई है, वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में हैं जबकि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।