{"_id":"5740b31a4f1c1b464aac7382","slug":"young-man-killed-when-hit-in-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गेंद लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में गेंद लगने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 22 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। क्रिकेट खेलते समय सिर में गेंद लग जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए युवक का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी आरिफ पुत्र माजिद शुक्रवार शाम गांव के बाहर मैदान में साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। परिजानों के अनुसार, इसी बीच आरिफ के सिर में गेंद लग गई। इससे आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को कांधला के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन