फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man kidnapped and beaten in the forest of Chhaprauli

युवक का अपहरण कर छपरौली के जंगल में पीटा

Thu, 19 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped and beaten in the forest of Chhaprauli
शामली, कांधला। कार सवार लोगों ने युवक का अपहरण कर छपरौली के जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की। परिजनों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी उमर पुत्र रिजवान मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर के बाहर बैठा हुआ था। परिजनों के अनुसार रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे एक कार सवार कुछ लोगों ने उतरकर उमर से उसके घर के बारे में पूछा। उमर ने घर के बारे में बताया तो आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसे उठाकर कार में डाल लिया। आरोप है उसके साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर बांध दिए। युवक ने बताया कि कार में दो महिलाएं व चार लोग मौजूद थे। ये लोग उमर को लेकर बागपत के छपरौली थाने के हलालपुर के जंगल में ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जंगल में पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी जमकर मारपीट की। उसके बाद आरोपित लोग उसे गांव में अपने घर पर ले गए। उसके साथ घर पर भी मारपीट की गई। बाद में आरोपियों के परिजनों को फोन कर गांव में बुलाया। लेकिन युवक के परिजनों ने गांव में जाने सें इंकार करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। परिवार के लोगों के अनुसार डायल 112 पुलिस युवक को बंधन मुक्त कराकर परिजनों के हवाले किया। पीड़ित युवक के पिता रिजवान ने अपने बेटे के अपहरण की पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी श्यामबीर सिंह का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed