फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man and girl found in suspicious circumstances in hotel

Shamli News: होटल में संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती

Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man and girl found in suspicious circumstances in hotel
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को होटल में ले जाकर अनैतिक संबंध बनाने के मामले में सीओ कैराना जांच करने पहुंचे तो होटल के कमरे में युवक व युवती संदिग्ध हालात में मिले। दोनों को कोतवाली भेज दिया। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

छह दिन पहले झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री को दो बहलाफुसलाकर शामली के एक होटल में ले गए और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी आशीष पकड़ में नहीं आ सका है। इस मामले की जांच सीओ कैराना श्यामसिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ ने शामली के कैराना रोड स्थित होटल में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान होटल के जिस कमरे में छात्रा के साथ अनैतिक संबंध बनाना बताया गया, उसी कमरे में सीओ को एक युवक-युवती संदिग्ध हालात में मिले। पुलिस को दोनों के किशोर होने का शक हुआ तो उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस की जांच में दोनों बालिग मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों की होगी नियमित चेकिंग, महिला पुलिस टीम का होगा गठन : एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र की छात्रा के साथ अनैतिक संबंध बनाने की घटना के बाद से जिलेभर के होटलों की नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी। महिला पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। जिस होटल में अनैतिक व नियम विरुद्ध कार्य होता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध लाइसेंस निरस्त करने और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed