{"_id":"639cc315286e4129050bbe00","slug":"you-are-supernatural-girl-who-broke-the-stars-from-the-sky-shamli-news-mrt6180484170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आसमान से तारे तोड़ने वाली बच्ची तुम अलौकिक हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आसमान से तारे तोड़ने वाली बच्ची तुम अलौकिक हो
विज्ञापन
सीबीएसई हाई स्कूल की नेशनल टॉपर दिया नामदेव को आशीर्वाद देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : SHAMLI
आसमान से तारे तोड़ने वाली बच्ची तुम अलौकिक हो
शामली। सीबीएसई के 2022 की 10वीं परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा दिया नामदेव की संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री ने होनहार छात्रा के सिर पर हाथ रखकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। छात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उसे बहुत अच्छा लगा और वह बहुत खुुश है।
स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को संसद भवन में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दिया नामदेव की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। प्रधानमंत्री ने छात्रा का नाम लेकर संबोधित किया और ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए सिर पर हाथ रखा। प्रधानमंत्री ने दिया से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है, तो दिया ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री ने छात्रा से परीक्षा में मिले अंकों के बारे में पूछा। जब छात्रा ने बताया कि उसे 500 में से 500 पूरे अंक मिले हैं तो प्रधानमंत्री ने मुस्कराहट के साथ दिया को निहारते हुए कहा पूर्णांक में से पूरे अंक प्राप्त कर लेना आज की मेधावी पीढ़ी के द्वारा ही संभव हो सकता है, वरना ऐसा करना आसमान के तारे तोड़ लाने जितना कठिन कार्य समझा जाता था, एक मुहावरे आसमान के तारे तोड़ना को हकीकत में फलीभूत करने वाली प्यारी बच्ची तुम अलौकिक हो।
इस अवसर पर दिया नामदेव के पिता पुष्पेंद्र कुमार से उनकी कुशलक्षेम जाना और कहा कि बिटिया की शिक्षा को बाधित नहीं होने दिया और उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में जिस ढंग से पालन पोषण किया वह एक मिसाल है। पुष्पेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री को सम्मान स्वरूप पटका पहनाया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इससे पहले नंदिनी गर्ग भी ऑल इंडिया टॉपर रह चुकी है।
विज्ञापन
सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि दिया नामदेव ने यह उपलब्धि हासिल कर शामली जनपद के साथ उप्र को गौरवान्वित किया है। भविष्य में भविष्य में दिया से प्रेरणा लेते हुए और छात्र-छात्राएं भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर रितेश कुमार और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार ने दिया नामदेव को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीबीएसई हाईस्कूल की नेशनल टॉपर दिया नामदेव के परिजन।- फोटो : SHAMLI