फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   yoth drowned in yamuna river

यमुना में नहाते समय पानी में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
yoth drowned in yamuna river
कैराना यमुना से युवको को बाहर निकालते गोताखोर - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। यमुना में नहाने आए पानीपत के तीन दोस्त पानी में डूब गए। गोताखोरों ने समय रहते दो युवकों को बचा लिया जबकि 20 मिनट बाद ही गोताखोरों ने यमुना में डूबे तीसरे युवक का शव बाहर निकाला। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कांवड़ मेले और रविवार की छुट्टी के कारण हरियाणा में पानीपत के जगदीश नगर निवासी तीन दोस्त मोहित, विकास और दीपू रविवार शाम चार बजे यमुना में नहाने आए थे। तीनों दोस्त हरियाणा की साइड से यमुना में नहाने उतरे तो यमुना के घुमाव पर बने गहरे गड्ढों में तीनों डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद पीएसी के गोताखोर और प्राइवेट गोताखोर बिल्लू, नौशाद और सलीम ने यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कुछ ही देर में मोहित और विकास को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपू (28) का पता नहीं चल सका। 20 मिनट के बाद ही गोताखोरों ने बेहोशी की हालत में दीपू को भी बाहर निकाला। पुलिस यमुना पुल पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से बेहोश दीपू को कैराना सरकारी अस्पताल लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपू के दोस्तों के माध्यम से हादसे की सूचना परिजनों की दी गई। तीनो दोस्त पानीपत में पायदान बनाने की फैक्ट्री में काम करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि यमुना में डूबने से पानीपत निवासी दीपू की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed