फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yogi's eight years were unmatched: Rana

योगी के आठ साल बेमिसाल : राणा

Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yogi's eight years were unmatched: Rana
थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। संवाद
शामली। जिला स्तरीय समारोह एवं मेले का तीसरे दिन समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ साल और केंद्र सरकार के 10 साल बेमिसाल हैं। आज सुरक्षा व्यवस्था इतनी लाजवाब है कि किसी की हिम्मत नहीं है कोई बहन-बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देख लें। उन्होंने कहा जनपद में सड़कों का जाल और हाईवे एक्सप्रेसवे प्रदेश की मुख्य उपलब्धियां है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर विवाह मंडप में आयोजित जिला स्तरीय समारोह एवं मेले के तीसरेे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा एवं भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने भारत माता और सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। राणा ने कहा कि बंतीखेड़ा में 738.61 करोड़ की लागत से 400/131 केवी का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हुआ है। इसके निर्माण होने से पांच पीढ़ी तक जनपद में बिजली का संकट नहीं आएगा।
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2017 से पहले शामली से दिल्ली जाने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ता था। जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था का माहौल कायम है। प्रदेश में शामली जिला नंबर एक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल की ओर भाजपा एमएलसी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ओडीओपी में पांच लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया। पांच उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल द्वारा संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित लोक कलाकार वाद्ययंत्र योजना में जनपद शामली की पांचों ब्लाॅकों की एक-एक ग्राम पंचायत जिसमें शामली ब्लॉक में खेड़ीकरमू, थानाभवन में हसनपुर लुहारी, कैराना में तितरवाड़ा, कांधला में ताहरपुर भभीसा व ऊन में टपराना ग्राम पंचायत को जनप्रतिनिधियों से वाद्ययंत्रों का एक-एक सेट उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग से दस टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। आशा, संगिनी, सीएचओ, डीआईओ, आरआई सहायक, स्टेनो, डीसीपीएम, डीसीपीएम आदि कुल 23 को अतिथियों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। संवाद

थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। संवाद

थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। संवाद

थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश राणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed