{"_id":"5df533698ebc3e87e13be6e0","slug":"yogi-changed-the-face-of-up-rana-shamli-news-mrt4587915161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरड़ फतेहपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरड़ फतेहपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह में सभा को संबो
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। शनिवार को गांव हरड़ फतेहपुर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योगी जी ने यूपी की सूरत बदल दी है। हमारे क्षेत्र में पिछले कई सालों से छात्राओं को ऊंची शिक्षा प्राप्त करने के लिए या तो मुजफ्फरनगर जाना पड़ता था तो या फिर शामली व सहारनपुर के चक्कर काटने पड़ते थे। अब जैसे ही हरड़ फतेहपुर गांव में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज तैयार होगा तो आसपास क्षेत्र की करीब पांच किमी दायरे की छात्राओं को अपने घर से नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।
शनिवार दोपहर एक बजे हरड़ फतेहपुर गांव के एक सार्वजनिक स्थल पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने नौ करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गन्ना मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कॉलेज का निर्माण एमएसडीपी यानी बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। संस्था दो साल के भीतर इस कार्य को पूरा कर लेगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा को लेकर काफी दिक्कतें सामने आती थी। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। बस, डग्गामार वाहनों में परेशानी झेलनी पड़ती थी और इसी तरह से उन्हें छेड़छाड़ आदि घटनाओं का सामना करना पड़ता था। कई छात्राएं तो इस वजह से आगे की पढ़ाई करने से भी कतराती थीं। लेकिन, अब छात्राओं को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की की राह पर है। मुख्यमंत्री ने इतने कम समय में शामली जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में इतना कुछ दिया है कि पिछली सरकारें 10 साल में भी नहीं दे सकी। योगी जी ने तो पूरे यूपी की सूरत ही बदल दी है। इस मौके पर डीएम अखिलेश सिंह, बृजेश ठाकुर, प्रधान गौतम ठाकुर, अमरीश, राजेंद्र मादलपुर, विरेंद्र मादलपुर, मुन्ना ठाकुर, जयपाल सिंह, गोपाल सैनी, राजेंद्र रोड, श्रीपाल भगत, राजू ठाकुर, लाला ठाकुर, घनश्याम सिंह, संदीप मोघा, अनंगपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
-------
इनसेट
34.91 लाख की सड़क का शिलान्यास
थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव में ही पानी की टंकी से कुशलपाल के मकान तक 480 मीटर की सड़क का भी शिलान्यास किया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि 34.910 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा।