फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yogacharya Shripal Dhama honored

योगाचार्य श्रीपाल धामा को सम्मानित किया गया

Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yogacharya Shripal Dhama honored
योगाचार्य श्रीपाल धामा को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर योगाचार्य श्रीपाल धामा को सम्मानित किया गया।
बुधवार को गोशाला रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो माह से किये जा रहे रजाई वितरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। गरीब असहाय लोगों को रजाई एवं गरम वस्त्र वितरित करने का निर्णय लिया। समिति में छह उपाध्यक्ष, पांच सचिव एवं एक मार्ग दर्शक मंडल का गठन किया गया। नगरपालिका पार्क में वस्त्र वितरण कार्यक्रम के लिए बनाए गए भवन के उद्घाटन पर चर्चा की गयी। अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मैडल से सम्मानित हुए योगाचार्य श्रीपाल धामा का वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर उनका सम्मान किया गया। संस्था के संरक्षक डाक्टर राजेंद्र गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, राम अवतार तायल, गिरधारी लाल, सरदार राजेंद्र सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन देवेंद्र आचार्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed