फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga practiced in the camp

शिविर में साधकों को योग का कराया अभ्यास

Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yoga practiced in the camp
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर आयोजित मासिक योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन साधकों को कई आसनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शिविर का शुभारंभ डॉ. योगेंद्र सिंह ने किया। कहा कि हमें जीवन भर जिज्ञासु बने रहना चाहिए। जिज्ञासु व्यक्ति ही स्वयं को समय के साथ जोड़कर चलने में सक्षम हो पाता है। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने योग साधकों को एक पाद शिरासन, उष्ट्रासन, धनुरासन का अभ्यास कराया। योगाचार्य ने आसनों की व्याख्या करते हुए बताया कि एक पाद शिरासन उदर के दोनों भागों पर दबाव डालता है। आंतरिक अंगों की अच्छी मालिश करता है।
क्रमाकुंचन को उद्दीप्त करता है और कब्ज मिटाता है। यह प्रजनन अंगों को पुष्ट करता है और उनसे संबद्ध विकारों को दूर करता है। यह पैरों में रक्त संचार बढ़ाता है स्फीत शिरा में आराम पहुंचाता है और चक्रों में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इस योग से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे शरीर और मन की ओजस्विता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए पाचन की स्वाभाविक दिशा में आंतरिक अंगों की मालिश के लिए दाएं पैर को पहले उठाना चाहिए। शिविर में क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, विजयपाल आर्य, बबीता शर्मा, अंशु चौधरी, हिमांशु मलिक, विकल्प देशवाल, शोभित शर्मा, पार्थ वर्मा, मयंक मलिक, सागर, आयुष मोघा, निशांत बालियान, नक्षत्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed