फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga means freedom from disease

रोगों से मुक्ति का साधन योग

Wed, 22 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 22 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yoga means freedom from disease
yoga - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर के शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थानों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में शहर के वीवी इंटर कालेज में शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बाबू हुकुम सिंह, थाना भवन विधायक सुरेश राणा एवं सूर्यवीर सिंह रहे।

मंजु गर्ग ने श्वास आसन व पवन मुक्त आसन कराया। मौके पर तरुण जैन, अशोक, सुरेश, डॉ. उमेश, अलका जैन, डॉ. मुकुट मोहन, चरण सिंह, अशोक चावला, संजय गर्ग, रवि संगल आदि मौजूद रहे। वहीं, आरके इंटर कालेज में एनसीसी बटालियन ने योग दिवस पर कर्नल देवेंद्र ने बताया कि पूरे जनपद में पांच कालेजों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। युवा प्रभारी मनोज गोस्वामी ने कर्नल विवेक मांझली, रजनीश, रमेश चंद्रा, भारत भूषण, अमरपाल, प्रहलाद सिंह, देवराज, सुशील, रोहन, संजीव देशवाल, मनीष, सुधीर निर्वाल, अंकुर, रविंद्र कुमार शामिल रहे। उधर, देवी उमरा कौर इंटर कालेज में योग दिवस पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने बच्चों को योग सिखाया।
विज्ञापन


ब्रजपाल शास्त्री, अशोक संगल, रामपाल, नरेश व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, मेपल्स एकेडमी में भी योग दिवस मनाया। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में योग का अत्यधिक महत्व है। मौके पर अजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश संगल, प्रताप सिंह, विनय कुमार, अमजद बेनीवाल, सीमा शर्मा, मोनिका चौधरी, प्रीति राठी, रिंपल, रमनीश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। वीवी पीजी कालेज में भी रासेवो के अधिकारी डॉ. प्रताप कुमार द्वारा स्वयंसेवकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अलख दा ट्रू इंडियन संस्था के द्वारा भी आरके इंटर कालेज में योग दिवस मनाया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत जिला प्रभारी पंकज बालियान आदि रहे।  सर्वोदय कांवेंट स्कूल में योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने बच्चों को आसनों का अभ्यास कराया। वेद सिंह, लक्ष्मीकांत, रामपाल, निर्दोष , जगपाल, जसबीर, नरेंद्र, रविंद्र, नरेंद्र, गुलाब मौजूद रहे।


संकल्प लिया
कांधला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर  योग प्रशिक्षण देकर आमजन को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंगलवार को नगर के कैराना रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में योग शिविर लगाया गया। योगाचार्य दीपक कौशिक ने कहा कि विभिन्न रोगों व मानसिक तनाव की मुक्ति के लिये योग एक मात्र विकल्प है। योग के नियमित अभ्यास से बीमारी नष्ट होती है और मानव शरीर  स्वस्थ होता है। उन्होंने गुरुवंदना के पश्चात योग शुभारंभ कराते हुए सूर्य नमस्कार, मन्डूक आसन, बज्रासन, शीर्षासन , मयूर आसन, पदमासन का अभ्यास कराया। इस दौरान भूपेंद्र ठाकुर, लोकेश गोयल सभासद, भोला सैनी, नरेश सैनी, सुभाष सैनी, गुलशन खन्ना, रविंद्र चौहान, मोनू सैनी, निधिश कुमार मित्तल, श्याम कुमार सिंघल, जोनी शर्मा सहित दर्जनों लोग  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed