{"_id":"5eefa7648ebc3e43280280f9","slug":"yoga-is-the-name-of-purification-of-body-and-mind-shamli-news-mrt4875430199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन और मन की शुद्धि का नाम है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन और मन की शुद्धि का नाम है योग
विज्ञापन
तन और मन की शुद्धि का नाम है योग
शामली। अमर उजाला और वीवी इंटर कालेज की रासेयो इकाई के द्वारा जूम एप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आनलाइन के माध्यम से योगाचार्यों ने लोगों को घर बैठे योग कराया। प्रदेश के गन्ना मंत्री लखनऊ में परिवार संग इससे जुडे़ और योग किया।
शहर के हनुमान धाम में योग शिक्षक सुनील कौशिक द्वारा मंडूकासन, भुजंगासन मर्कटासन सूर्य नमस्कार के साथ-साथ योग शिक्षिका पिंकी द्वारा सूक्ष्म क्रिया कराई गई। भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, उद्गीत उज्जैयनी आदि प्राणायाम कराये गए। उन्होंने बताया दुनिया के 192 देश योग की महत्ता को समझ चुके हैं। इसीलिए पूरी दुनिया 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मना रही है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराग शर्मा ने कहा कि वास्तव में तन और मन के शुद्धिकरण का नाम योग है। उन्होंने बताया आज की तनाव भरी जिंदगी में जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए और बीमारियों को दूर रखने के लिए सभी को योग जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना पड़ेगा।
- गन्ना मंत्री ने लखनऊ में परिवार संग किया योग
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी बतौर मुख्य अतिथि जूम एप के माध्यम से जुड़े। उन्होंने एप के माध्यम लोगों को योग कराने के इस प्रयास की प्रशंसा की। मंत्री ने अपनी पत्नी नीता राणा, बेटा भव्य, हद्य राणा और बेटी तान्या राणा के साथ योग किया। हालांकि वह कुछ ही देर के लिए जुड़ सके, लेकिन उन्होंने जूम एप के माध्यम से लोगों को घर बैठे योग कराने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा की आत्मा से परमात्मा के मिलन का नाम योग है। वैश्विक महामारी कोरोना बीमारियों को परास्त करने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।
विज्ञापन
- अपराजिता टीम भी शामिल हुई
कार्यक्रम बेहद संक्षिप्त रखा गया था। इसमें अपराजिता टीम भी शामिल हुई। हनुमान धाम पर वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, पिंकी अग्रवाल शामिल रहीं, जबकि बाकी टीम की सदस्यों ने अपने घर पर जूम एप से जुड़कर योग किया।
- ये भी जुडे़
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला मंत्री पुनीत तोमर, अंकित गुप्ता, रजनीश शर्मा, कार्तिक सरोहा के अलावा कई युवा रासेयो वॉलियंटर भी इसमें जुडे़ और योग किया।
बच्चों में भी उत्साह
योग दिवस के मौके पर बच्चों में भी खूब उत्साह दिखा
शहर में आराव्या, काव्या और शैव्या तीनों बहनों ने अपने घर पर पापा तरुण जैन के साथ योग किया। इसी तरह कई बच्चों ने अपने घरों में मम्मी-पापा के साथ योग किया। कुछ लोग विभिन्न जूम एप के माध्यम से जुडे़ थे। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी योग किया।

शामली मैं अपने घर पर प्राणायाम करती युक्ति- फोटो : SHAMLI

शामली मोहल्ला रेलपार में अपने घर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते युवक युवती वह महिल?- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार में अपने घर पर प्राणायाम करती युक्ति- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन वह राष्ट्रीय सेवा योजना विव इंटर कॉलेज इकाई द्वारा अंतर्?- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा वह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्- फोटो : SHAMLI

शामली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोहल्ला शिवगंज मंडी में योगाभ्यास करते पति पत्नी- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर अमर उजाला फाउंडेशन वह राष्ट्रीय सेवा योजना विवेक इंटर कॉलेज इकाई द्वारा अंत?- फोटो : SHAMLI

शामली सुबह 9:00 बजे सूर्य ग्रहण के दौरान दिखा ऐसा नजारा- फोटो : SHAMLI