फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga happened in government and non-government offices and court premises

विश्व योग दिवस पर किया योगाभ्यास

Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yoga happened in government and non-government offices and court premises
कैराना कोतवाली में योग करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और कचहरी परिसर में हुआ योग
विज्ञापन

कैराना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तहसील क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व कचहरी परिसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान योग गुरुओं द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए अनेक योग क्रिया कराई गई।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में आयोजित योग कार्यक्रम में सभी तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों ने अनेक प्रकार की योग क्रियाएं कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इसके अलावा कचहरी परिसर स्थित जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

सुबह 7 बजे कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना की अध्यक्षता में योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। सीओ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा हैं और आज जिस तरह से पूरी दुनिया में योग को लेकर लोगों के अंदर जागरुकता बढ़ रही हैं। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में भी योग का कार्यक्रम में एसडीएम विशु राजा, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व स्कूल प्रबंधक समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में यमुना नदी स्थित योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खंड विकास के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। योग गुरु मोहन लाल आर्य ने कहा कि योग एक पूर्ण शास्त्र हैं जो किसी जाति विशेष की धरोहर न होकर विश्व मानव की विरासत हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग का महत्व समझाया
बाबरी। थाना बाबरी प्रांगण में थानाध्यक्ष बाबरी वीरेंद्र कसाना ने सभी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में और जानकी दास जनता इंटर कॉलेज कैडी गोगवान जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय-दो में भी योग दिवस मनाया गया। अध्यापकों व छात्रों द्वारा योगाभ्यास में भाग लिया गया। योग गुरुओं ने योग का महत्व समझाया। इस दौरान गांवों में भी ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
---------------
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क
फोटो
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालेंडी में स्थित शिवम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने बच्चों को योग के लाभ के बारे में जानकारी दी। बच्चों को अपने जीवन में योग को स्थान देने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर विकेश कुमार, निशांत कुमार, निहाल गिरी, पूजा जाखड़, रेनू, स्वीटी, उपासना आदि मौजूद रहे।
ऊन तहसील में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद जी द्वारा योग आसन व प्राणायाम कराते हुए तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। नगर के सभासद राजेश कुमार ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि योग से मनुष्य अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है योग का हमारे जीवन में विशेष महत्व हमें अपनी दिनचर्या में योग को स्थान देना चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार अजय शर्मा, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे। योगाचार्य स्वामी विवेकानंद महाराज व सभासद राजेश कुमार को एसडीएमा निकिता शर्मा व तहसीलदार अजय शर्मा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ब्लॉक की ओर से गांव भड़ी मुस्तफाबाद में यमुना किनारे योग कराया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रवीण कुमार,प्रधान नजाकत राणा,सचिव ललित कुमार आदि मौजूद रहे। गांव सांपला में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ईश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, प्रविंद्र कुमार, रविंद्र कुमार,अमृता आशा ,राखी गुड्डी देवी,संगीता,केला देवी, इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
--------
प्राचीन काल से है योग का प्रचलन
झिंझाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है। मानव जगत में प्राचीन काल से योग का प्रचलन रहा है। योग विश्व भर में लोकप्रिय हो रहा है। योग शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों में रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश सैनी, नरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।
----
स्वयंसेवकों ने संगम घाट किया योग
जलालाबाद। गंदेवडा संगम स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने योग किया। स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गंगा यमुना संगम घाट पर योग के उपरांत संगम घाट पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के विभाग संयोजक देवेंद्र, धर्म जागरण से अनिल, विहिप के जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर आदि रहे।
दूसरी ओर, भारतीय योग संस्थान केंद्र जलालाबाद द्वारा शिविर आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शिविर में जलालाबाद व क्षेत्र के दखोडी जमालपुर, चंदेना माल, उमरपुर, खानपुर, कुआखेडा, अंबेहटा आदि से लोगों ने पहुंचकर शिविर में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
----------
लोगों में दिखा उत्साह
फोटो।
कांधला। मंगलवार को नगर में योग दिवस को लेकर आमजन में भारी उत्साह दिखाई दिया। सुबह के समय नगर पालिका परिषद प्रांगण, पशु अस्पताल, भभीसा प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 ग्राम पंचायत गंगेरू, सहित दर्जनों स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन भारी भरकम भीड़ के साथ योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

---
पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने समर्थकों के साथ किया योग
थानाभवन। नगर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने योग कर योग के महत्व की जानकारी दी। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर शाखाओं में योग शिविर का आयोजन किया। थाना भवन थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने योग शिविर का आयोजन किया। नगरपंचायत कार्यालय के सभागार में योगाचार्य प्रवीण चावल ने सभी नगर पंचायत कर्मियों, सभासदों व नगर से आए लोगों को योग कराया। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी समर्थकों के साथ योगाभ्यास किया।

कैराना कोर्ट परिसर में योग करते न्यायिक अधिकारी।

कैराना कोर्ट परिसर में योग करते न्यायिक अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed