{"_id":"627ff6c1e3c84a01500d6198","slug":"yoga-gives-mental-strength-along-with-physical-vice-chancellor-shamli-news-mrt588623362","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक के साथ मानसिक सामर्थ्य देता है योग: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक के साथ मानसिक सामर्थ्य देता है योग: कुलपति
विज्ञापन
शामली सेंटआरसी डिग्री कॉलेज में योग शिविर में मौजूद मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहार
- फोटो : SHAMLI
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस सिंह ने कहा कि योग शारीरिक सामर्थ्य के साथ साथ मानसिक सामर्थ्य भी प्रदान करता है, जो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
शनिवार को सेंट आरसी कॉलेज में आयोजित योग कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुलपति ने भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से अवगत कराया। कहा कि जीवन में वही सफल होता है, जो अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समस्त क्रियाएं करता है। यदि अर्जुन की तरह अपने क्षेत्र का महारथी बनना है, तो भगवान कृष्ण द्वारा गीता में बताए गए मार्ग पर चलकर स्थितप्रज्ञ होकर ही जीवन को उच्च स्थिति में लाया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र कुमार ने कहा कि रासेयो के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र सेवा कर सकता है। रासेयो समन्वयक के रूप में वे अपना पूर्ण सहयोग देने का प्रयास करेंगे और रासेयो को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है, इसलिए हम अपने शरीर के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा निकाले। संचालन अनुज मलिक ने किया। मौके पर कॉलेज सचिव नंद किशोर मित्तल, योगाचार्य श्रीपाल धामा योग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. नितिन वत्स, सतेंद्र कुमार, अरविंद बालियान, गौरव शर्मा, सोनू मलिक, अमित वर्मा, नितिन कुमार मौजूद रहे।
कार्यकुशलता और ईमानदारी ही सफलता का आधार
शामली। कुलपति डॉ. एचएस सिंह ने गांव मुंडेट कलां में बीएस क्रिकेट एकेडमी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी के साथ मेहनत करने करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुज पंवार, सचिव विकेंद्र निर्वाल, सुधीर राणा, राजपाल सिंह, सच्चू सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी वेद सिंह ने और संचालन मुकेश चौधरी ने किया। संवाद