फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level increased, 32 thousand cusecs of water released from Hathinikund Barrage

Shamli News: यमुना का बढ़ा जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 32 हजार क्यूसेक पानी

Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased, 32 thousand cusecs of water released from Hathinikund Barrage
कैराना में बहती यमुना नदी-संवाद - फोटो : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।
- 230.05 मीटर पहुंचा जलस्तर, खतरे के निशान से महज डेढ़ मीटर नीचे
विज्ञापन

फोटो
कैराना। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी के जलस्तर पर भी नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 31,827 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से यमुना नदी में छोड़ा गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को यह मात्रा 52 हजार क्यूसेक तक पहुंच गई थी।
पानी की इस बढ़ी हुई आवक का असर यमुना नदी के जलस्तर पर स्पष्ट दिखा, जो 24 घंटे में आधा मीटर बढ़कर 230.05 मीटर तक पहुंच गया। जबकि चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर निर्धारित है।
विज्ञापन

जलस्तर में लगातार हो रही यह वृद्धि संभावित बाढ़ की चेतावनी दे रही है। जल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed