{"_id":"6892501871f3a9d86d09c234","slug":"yamuna-water-level-increased-by-10-cm-shamli-news-c-26-1-sal1001-147063-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा
Wed, 06 Aug 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कैराना। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ 229.35 मीटर के आसपास बना है। हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर चेतावनी या खतरे के निशान से काफी नीचे है, जिससे क्षेत्रवासियों को फिलहाल किसी तत्काल खतरे की आशंका नहीं है।
सोमवार को यमुना का जलस्तर 229.25 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह 10 सेंटीमीटर बढ़कर 229.35 मीटर तक पहुंच गया। मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 26,756 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा गया।
यमुना नदी के जलस्तर की निगरानी में जुटे अधिकारियों के अनुसार, 231 मीटर को चेतावनी बिंदु और 231.5 मीटर को खतरे की सीमा के रूप में निर्धारित किया गया है। वर्तमान में नदी का जलस्तर इन दोनों सीमाओं से नीचे बना हुआ है, लेकिन लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए जलस्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जलभराव या बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।