फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna river's water level calms down, threat of flood averted

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर हुआ शांत, बाढ़ का खतरा टला

Wed, 26 Jul 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river's water level calms down, threat of flood averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर घटकर 229.95 मीटर पर आ गया है। जिसके चलते बाढ़ का खतरा टल गया है। उधर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी कम होती जा रही है।

12 जुलाई को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी अधिक होने से यमुना में आयी बाढ़ ने क्षेत्र में काफी नुकसान किया था, लेकिन बाद में यमुना शांत होती चली गई थी। रविवार को भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। रविवार को यमुना नदी समुद्र तल से 231.13 मीटर ऊपर बह रही थी, लेकिन उसके बाद से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। जिस कारण मंगलवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 230.80 मीटर तथा शाम 4 बजे 229.95 मीटर पर दर्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 29 हजार 622 क्यूसेक तथा शाम 4 बजे 31 हजार 278 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। फिलहाल यमुना में बाढ़ का खतरा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed