फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna is flowing 75 cm above the danger mark

Shamli News: यमुना खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही

Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 13 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Yamuna is flowing 75 cm above the danger mark
कैराना में यमुना की बाढ का रौद्र रूप
कैराना। यमुना की बाढ़ ने जहां तटवर्ती किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया तो वहीं यमुना की बाढ़ का शोर करता पानी लोगों के दिलों में सिहरन पैदा कर रहा है। बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर बढ़ कर खतरे के निशान 231.5 मीटर से 75 सेमी अधिक 232.25 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कुछ कमी दर्ज की गई, लेकिन क्षेत्र में भारी बरसात के चलते केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर और अधिक बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा तीन लाख 20 हजार 893 क्यूसेक (घन फुट) चल रही थी। जिसके चलते मंगलवार शाम तक यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 232 मीटर ऊपर बह रहा था, जबकि खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। खतरे के निशान को पार करने के बाद यमुना ने क्षेत्र में अपना रौद्र रूप दिखाया था।
विज्ञापन

यमुना में बाढ़ के कारण सहपत के पास तटबंध का करीब 40 मीटर हिस्सा पानी में बह जाने के कारण हजारों बीघा फसल में पानी भर गया था। हरियाणा के सनौली गोशाला में बाढ़ के कारण सात गोवंशों की मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर दो बजे भी यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 2 लाख 56 हजार 925 क्यूसेक थी। जिसके चलते बुधवार सुबह यमुना के जलस्तर में और वृद्धि हो गई। बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 232.25 मीटर पर उछालें मार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय जल आयोग ऊपरी यमुना नदी भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा भी यमुना का जलस्तर और बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कुछ कमी दर्ज की गई है। यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण किसानों व आसपास के ग्रामीणों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। यमुना किनारे मौजूद किसानों की सभी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं हैं।

वहीं लगातार यमुना के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन के साथ ही केंद्रीय जल आयोग की टीम भी अलर्ट मोड पर है। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि बढ़ते यमुना के जलस्तर को देखते हुए तहसील स्तर पर एक्टिविटी बढ़ा दी गई है। किसानों व ग्रामीणों को यमुना से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने यमुना किनारे के गांव रामडा, नगलाराई, हैदरपुर व खुरगान आदि का निरीक्षण किया गया है। कहीं पर भी तटबंध टूटने व गांवों में यमुना का पानी घुसने की सूचना नहीं हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed