फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna ghats filled with dirt

गंदगी से अटे पड़े यमुना घाट

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yamuna ghats filled with dirt
ोराना यमुना किनारे फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/बिड़ौली। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान में सिर्फ एक दिन शेष रह गया है। मगर, अभी भी यमुना नदी के घाट गंदगी से अटे पड़े है। जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद अभी तक सफाई की व्यवस्था नहीं करा पाया है। इससे श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन

यमुना नदी के कैराना और बिड़ौली पुलों पर कार्तिक माह की पूर्णिमा पर मेला लगता है। हरियाणा सहित जनपद से 10-15 हजार से जयादा श्रद्धालु यहां स्नान करने आते है। सुबह चार बजे से शाम तक यमुना में स्नान होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 12 नवंबर को है। यमुना नदी में इस बार स्नान करने लायक पानी तो है, तो मगर कैराना और बिड़ौली में घाट गंदगी से अटे पड़े है। एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा यमुना स्नान के लिए नगरपालिका परिषद कैराना की ओर यमुना घाट की सफाई कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर और पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रताल और हरिद्वार के लिए नहीं बस की व्यवस्था
शामली। जिला मुख्यालय पर शामली रोडवेज बस डिपो सिर्फ नाम का है। यहां सिर्फ 22 अनुबंधित बसें चल पा रही है। यह डिपो केवल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, खतौली और बड़ौत रोडवेज डिपों की रोडवेज बसों पर निर्भर है। शुक्रताल में गंगा स्नान का मेला शुरू हो गया है। 12 नवंबर को शुक्रताल में कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा मेला है। मुुजफ्फरनगर डिपो ने शामली से शुक्रताल के लिए कोई भी रोडवेज बस की व्यवस्था नहीं की है। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए शामली जिला के लोग हरियाणा के जींद, हिसार और सोनीपत की बसों पर निर्भर रहते है। शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि निगम का डिपो न होने से हरिद्वार व शुक्रताल के लिए यूपी रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed