{"_id":"5b1d701e4f1c1bf96e8b7826","slug":"yamuna-came-water-thankful","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में आया पानी, श्रद्धालु खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में आया पानी, श्रद्धालु खुश
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
public
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। महीनों से सूूखी पड़ी यमुना में शनिवार की शाम पानी आ गया। यमुना में पानी आने के कारण एक तरफ जहां ड्रेनेज खंड अलर्ट हो गया, तो वहीं श्रद्धालुओं में खुशी छा गई। रविवार को सुबह से हरियाणा की ओर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया और एकादशी पर पुण्य कमाया।
पिछले 6-7 माह से यमुना नदी पानी की एक-एक बूंद को तरस रही थी। दूर-दूर तक यमुना नदी में रेत ही रेत उड़ती नजर आती थी। जिस कारण पिछले कई धार्मिक स्नान पर श्रद्धालु निराश होकर लौट गए थे। पिछले दो दिनों से पहाड़ों में बारिश हो रही है। जिस कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ दिया गया।
शनिवार शाम पानी आने के बाद रविवार को पहले से ही चला आ रही स्नान की परंपरा व तेज गर्मी से निजात पाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पहुंचकर डुबकी लगाई और पुण्य लाभ कमाया। वहीं यमुना के पानी के बारे में ड्रेनेेज विभाग के एई अशोक कुमार ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया है। 20-22 जून तक मानसून के सक्रिय होने के बाद से हथनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मॉनिटरिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। उधर, पहाड़ों पर बारिश शुरू होने से मात्र 354 क्यूसेक पानी ताजेवाला हथनी कुंड बेेराज से पानी छोड़ा गया है। हालाकिं छोड़ा गया यमुना में पानी बहुत कम है। अभी तक जिले में बाढ़ कंट्रोल रुम तक स्थापित किए गए हैं।