{"_id":"5e949b4f8ebc3e6fc94174f0","slug":"yamuna-bridge-check-post-sp-tested-security-shamli-news-mrt47762759","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल चेकपोस्ट पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था परख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल चेकपोस्ट पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था परख
विज्ञापन
यमुना पुल चेक पोस्ट एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार को कैराना के यमुना पुल चेकपोस्ट पर पहुंचकर हरियाणा के पानीपत की लगती सीमा पर की गई बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने वहां मौजूद कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा और पुलिस-पीएससी बल से बातचीत की और पानीपत जनपद से आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। बताया कि मालवाहक वाहनों और आपातकालीन मेडिकल के वाहनों के अलावा अन्य सभी प्रकार का आवागमन बंद है। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद सभी को सफाई और पर्सनल हाइजीन बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को सैनिटाइजर एवं साबुन पुलिस लाइन में स्टोर से प्राप्त कर ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बॉर्डर सीलिंग की व्यवस्था को लागू रखने के लिए सीओ कैराना और कोतवाल को पानीपत के पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने कांधला पहुंचकर थानाध्यक्ष कर्मवीर से लॉकडाउन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कस्बे में भ्रमण कर लॉकडाउन व्यवस्था की जायजा लिया।